*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना गया है। इनमें से शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन माता की विधि-विधान से पूजा करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही, शास्त्रों में शुक्रवार के कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनमें से अगर एक भी आप श्रद्धापूर्वक आजमा लें तो इससे जीवन के कष्टों से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, माता लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए विस्तार से जानें शुक्रवार के कुछ आसान उपाय…
⚜️देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शुक्रवार के दिन चींटी, गाय, पेड़, कुत्ता, पक्षी, मछली आदि जीवों के लिए भोजन व पानी का प्रबंध करना चाहिए। इस पुण्य के कार्य को हर शुक्रवार के दिन करने से बेहद शुभ फल की प्राप्ति होती है साथ ही, जातक को देवी लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। साथ ही, इस दिन कमजोर और जरूरतमंद लोगों की भी सहायता करनी चाहिए। शुक्रवार को विशेष रूप से खीर का दान करना लाभदायक माना जाता है। साथ ही, देवी को भी खीर का भोग जरूर लगाएं। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सभी परिवार के सदस्यों पर उनकी कृपा बनी रहती है। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

⚜️शुक्रवार को घर लाएं यह एक चीज
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर धन संबंधी समस्याओं से परेशान हैं, तो शुक्रवार के दिन एक खास चीज अपने घर जरूर ले आएं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, दक्षिणावर्ती शंख समुद्र मंथन के दौरान निकला था। जिसे शुक्रवार के दिन अपने घर में लाकर रखने से सकारात्मकता आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। दाएं हाथ से पकड़े जाने वाले इस शंख को बहुत दुर्लभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप इसे शुक्रवार को धर ले आएं तो इससे धन लाभ के योग बनने शुरू हो सकते हैं और घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
⚜️जीवन में तरक्की और धन लाभ का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हर किसी के जीवन में समस्याएं आती हैं। लेकिन जब समस्याएं अत्यधिक बढ़ जाए तो इसके लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिससे जातक के जीवन में वापस सुख-समृद्धि लौट सकती है। इसके लिए शुक्रवार को शाम के समय माता लक्ष्मी के सामने दीया जरूर जलाएं और एक दीपक तुलसी के पास भी रखें। इसके बाद, श्रद्धापूर्वक •’ओम श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का •108 बार जाप करें। इस उपाय को शुक्रवार के दिन करने से जातक को जीवन में तरक्की प्राप्त हो सकती है। साथ ही, पैसों से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने लगती हैं।
⚜️जीवन से दरिद्रता दूर करने का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
शुक्रवार के दिन रात को सोने से पहले एक तांबे के बर्तन में थोड़ा सा लाल चंदन रख दें। इसके बाद, अगले दिन सुबह के वक्त चंदन को निकालकर तुलसी के पौधे में अर्पित करें। साथ ही, स्नानादि करके माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और मन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की कामना करें। शुक्रवार को गुलाबी या लाल रंग के वस्त्र पहनकर इस उपाय को करने से जीवन से दरिद्रता दूर हो सकती है। साथ ही, करियर और नौकरी में तरक्की प्राप्त हो सकती है।
🚩ऊँश्रीमहालक्ष्मीनारायणायनम:🚩