*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕कार्तिक मास में कई पर्व मनाए जाते हैं. दिवाली से लेकर छठ पूजा. इसी तरह अक्षय नवमी पर्व भी कार्तिक माह में ही मनाया जाता है जिसे आंवला नवमी भी कहा जाता है.
अक्षय नवमी पर्व पर दान-पुण्य किया जाता है. इस दिन किए दान पूण्य का फल कभी खत्म नहीं होता है. कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि पर इस साल 31 अक्टूबर 2025 को अक्षय नवमी पर्व मनाया जाएगा. इस दिन कुछ विशेष उपाय कर जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति की जा सकती है. अक्षय नवमी के दिन साधक व्रत का संकल्प करती है और आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना करते हैं. आइए इस कड़ी में कुछ उपायों के बारे में जानें जिनको करके पैसों की तंगी दूर कर सकते हैं.
⚜️आंवले का भोग
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अक्षय नवमी के दिन व्रत का संकल्प करें और आंवला के वृक्ष की पूजा करें. भगवान विष्णु को सच्चे मन से आंवले का भोग चढ़ाएं और फिर प्रसाद के रूप में आंवले का सेवन करें. इस उपाय से जीवन के सभी पापों का नष्ट हो जाएगा और शरीर आरोग्य होगा. गरीब व जरूरतमंद लोगों को इस दिन गर्म कपड़ों का दान करें. धन की दिक्कत दूर होगी.

⚜️सुंदरकांड का पाठ
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अक्षय नवमी के दिन अगर आंवले के वृक्ष की पूजा करें और फिर हनुमानजी को सिंदूर, चोल और पान चढ़ाएं तो हनुमान जी प्रसन्न होंगे और जीवन के संकटों को दूर करें. इस दिन सुंदरकांड का पाठ करना भी शुभ परिणाम देगा. अक्षय नवमी भगवान विष्णु और हनुमानजी की कृपा पाने का दिन है.
⚜️आंवले के पेड़ की पूजा
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा करें. एक दिन पहले ही तोड़े गए आंवले को पीले कपड़े में रखें. तांबे या पीतल के बर्तन में इस पोटली को रखें. बेडरूम की अलमारी में इस पोटली को रखें और हर महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवले को बदलते रहें. 5 बार ऐसा करना है. परिवार में शांति आएगी और सुख की वृद्धि आएगी.
⚜️तिल के तेल का दीया
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अक्षय नवमी पर तिल के तेल का दीया जलाएं और आंवले के पेड़ की पूजा आरती करें. अपने और अपने जीवनसाथी के ऊपर से 5 कपूर उतारें और दीपक में डाल दें. दीपक को आंवले के पेड़ के नीचे रखें और बिना पीछे देखकर घर आ जाए. पति-पत्नी के बीच की दिक्कतें दूर होंगी. जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.
⚜️5 गेंदे के फूल का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अक्षय नवमी के दिन लाल कपड़े में 5 गेंदे के फूल रखें और विष्णुजी को चढ़ाएं. पूजा के बाद पोटली को घर की पूर्व दिशा में रख दें. पैसों की तंगी दूर होगी. इस दिन विष्णुजी को एक शंख भी चढ़ाएं इससे श्री हरि नारायण शीघ्र प्रसन्न होंगे और दांपत्य जीवन से नकारात्मकता को दूर करेंगें.
*🚩हरिऊँ🚩*