राज्य निर्वाचन आयोग में वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार करने में लापरवाही बरतने वाले पंचायत इंस्पेक्टरों, सचिवों को किया सस्पेंड

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार करने में लापरवाही बरतने वाले 9 पंचायत इंस्पेक्टर और सचिवों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि दो खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पंचायती राज चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट का प्रारूप तैयार करने का जिम्मा पंचायत सचिवों वी पंचायत सब इंस्पेक्टरों को दी थी जबकि निगरानी का जिम्मा खंड विकास अधिकारियों को दिया था लेकिन रिपोर्ट तैयार करने में कोताही बरतने के चलते निर्वाचन आयोग ने उक्त कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है

निलंबित अधिकारियों की सूची:
मंडी जिला के 5 पंचायत इंस्पेक्टर और सचिव
चंबा जिला के 4 पंचायत इंस्पेक्टर और सचिव

कारण बताओ नोटिस:
बीडीओ भरमौर अभिषेक मित्तल
बीडीओ निहारी मनमोहन शर्मा

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव दिसंबर महीने में प्रस्तावित हैं, जिसमें 3577 ग्राम पंचायतें, 7 नगर निगम, 29 नगर परिषद और 37 नगर पंचायतों में चुनाव होंगे