शिलाई क्षेत्र के गांव दुगाना में ग्यास पर्व पर होगी,एक शाम भगवान परशुराम के नाम

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के उपमंडल कफोटा के तहत आने वाले दुगाना गांव में ग्यास पर्व के मौके पर एक शाम भगवान परशुराम के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 31 अक्तूबर की रात्रि को युवा मंडल मंडल, परशुराम सेवा समिति दुगाना और समस्त ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक दीप खदराई, राजेश त्यागी, कमलेश शर्मा, कमलेश चौहान, ज्ञान राॅय और रितिक चौहान सहित एसआर म्यूजिकल ग्रुप भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ ही रतिराम लामा के फेमस पहाड़ी चुटकुले, डांस हिमाचल चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट प्रकाश और शिवम की डांस परफार्मेंस, नवयुवक मंडल दुगाना के पहाड़ी नाटक, रफी नाइट सोलन सीजन-10 की विजेता यूतिका दीपकुल ठाकुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कफोटा की छात्राओं की डांस एक्ट प्रस्तुति कार्यक्रम के विशेष आकर्षण रहेंगे।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व पंचायत प्रधान पमता रघुवीर कपूर शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व उप प्रधान शावगा मायाराम शर्मा और भाजपा मंडल नेड़ाआर (कफोटा) अध्यक्ष साधूराम चौहान मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विशेष अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल डे और युवा व्यवसायी प्रदीप राजपूत भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ायेंगे।