रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री 26 अक्टूबर को करेंगे जुब्बल स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 26 अक्टूबर, 2025 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 26 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे ठाकुर राम लाल स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में राज्य स्तरीय अंडर-14 गर्ल्स (माइनर गेम 2025) के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।