*देवभूमि न्यूज 24.इन*
15 अगस्त 1947 को आजादी के बाद भारत का पहला आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 से 21 फरवरी 1952 तक चला था। यह चुनाव भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जिसने देश को विश्व के घोषित लोकतांत्रिक देशों की कतार में खड़ा किया।
पहले आम चुनाव के आंकड़े:
लोकसभा की 497 सीटें
राज्य विधानसभाओं की 3,283 सीटें
17 करोड़ 32 लाख 12 हजार 343 मतदाताओं का पंजीयन
10 करोड़ 59 लाख लोगों ने मतदान किया
85 फीसद मतदाता निरक्षर थे
चुनाव परिणाम:
कांग्रेस ने 364 सीटें जीतीं
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 16 सीटें जीतीं
सोशलिस्ट पार्टी ने 12 सीटें जीतीं
किसान मजदूर प्रजा पार्टी ने 9 सीटें जीतीं
महत्वपूर्ण तथ्य:
पहला वोट हिमाचल प्रदेश की चिनी तहसील में पड़ा था
कांग्रेस ने कुल 4,76,65,951 यानी 44.99 वोट हासिल किए थे
