हरियाणा हिसार के जस्टिस सूर्यकांत शर्मा होंगे देश के 53 वें मुख्य न्यायाधीश

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

जस्टिस सूर्यकांत शर्मा देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश होंगे वह वर्तमान मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई के आगामी 23 नवंबर को सेवानिवृत होने पर यह पद 24 नवंबर 2025 को पद संभालेंगे और 9 फरवरी 2027 तक इस पद पर रहेंगे।
उनका जन्म 10 फरवरी 1962 को हिसार जिले के गांव पेटवाड़ में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था।

शिक्षा और करियर

1981 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हिसार से स्नातक की उपाधि प्राप्त की
1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की
1984 में हिसार ज़िला न्यायालय में वकालत शुरू की
1985 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत करने के लिए चंडीगढ़ चले गए
7 जुलाई 2000 को हरियाणा के सबसे युवा महाधिवक्ता नियुक्त हुए


9 जनवरी 2004 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश बने
5 अक्टूबर 2018 से 23 मई 2019 तक हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश पद पर रहे
24 मई 2019 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए

उनके कुछ प्रमुख फैसले
अनुच्छेद-370, पेगासस स्पाईवेयर, ओआरओपी जैसे तमाम मसलों से जुड़ी बेंच का हिस्सा रहे
ब्रिटिश काल के राजद्रोह कानून को स्थगित करने वाली बेंच का हिस्सा रहे
वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) को वैध करार देने वाला फैसला सुनाया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्पसंख्यक दर्जे पर दोबारा विचार का रास्ता खोलने वाले फैसले को रद्द करने वाली बेंच का हिस्सा रहे