देवभूमि न्यूज 24.इन
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पाकिस्तान ने ‘आतंकी’ घोषित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम के दौरान बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग एक देश के रूप में उल्लेख किया था। यह स्पष्ट नहीं हे कि सलमान ने जानबूझ कर ऐसा किया या कोई चूक हुई थी
पूरा मामला:
सलमान खान ने जॉय फोरम 2025 में बोलते हुए कहा, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है।

” इस बयान में ‘बलूचिस्तान’ को ‘पाकिस्तान’ से अलग बताना ही विवाद का मुख्य कारण बन गया।
पाकिस्तान की प्रतिक्रिया:
पाकिस्तान सरकार ने इस बयान को गंभीरता से लेते हुए सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने उन्हें एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत ‘फोर्थ सेड्यूल’ में डाल दिया है, जिसका अर्थ है कि उन पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है