अयोध्या राम मंदिर शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फहराएंगे धर्म ध्वज

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
अयोध्या

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे और आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा भगवा ध्वज फहराएंगे।यह समारोह भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह ही भव्य होगा और भगवान राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने का प्रतीक भी होगा

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
ध्वजारोहण: 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा भगवा ध्वज फहराया जाएगा। मुख्य अतिथि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।
कार्यक्रम की अवधि: 5 दिन, 21 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर को ध्वजारोहण के साथ समाप्त होगा। मेहमानों की संख्या: 10,000।
विशेष आयोजन: राम मंदिर परिसर में बने 7 अन्य मंदिरों पर भी ध्वजारोहण होगा। सुरक्षा: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे और ड्रोन निगरानी की योजना बनाई गई है