शिलाई पुलिस ने ढाबे से पकड़ी 66 बोतले अवैध शराब

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


सिरमौर जिला के पुलिस थाना शिलाई की पुलिस टीम गश्त के दौरान जब शिलाई बाज़ार में मौजूद थी तो मुखबिर खास से सूचना मिली कि अस्पताल रोड़ शिलाई मे जगदीश कुमार निवासी गांव मटियाना डाक घर व तह० शिलाई जिला सिरमौर अपने ढाबा होटल के अंदर अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उसके कब्जे से (05 पेटी) 60 बोतले देशी शराब तथा 06 बोतलें अँग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध पुलिस थाना शिलाई में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अन्वेषण जारी है।