देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश
पौराणिक विपाशा-मांडव्योत्सव-2025 हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अम्ब में आयोजित किया जाएगा। यह उत्सव श्री मांडव्य ऋषि की तपस्थली पर मनाया जाएगा, जो व्यास नदी के किनारे स्थित है।
उत्सव की मुख्य बातें:
तारीख: 5-6 नवम्बर 2025 स्थान: अम्ब, जिला ऊना, हिमाचल प्रदेश
उत्सव का उद्देश्य_: श्री मांडव्य नगर की संस्कृति का संवर्धन और विकास
विशेष आयोजन
श्री मांडव्य ऋषि की भव्य प्रतिमा का अनावरण
श्री मांडव्य झील का प्रस्तावित व संचारित आनन्दोत्सव
कार्तिक मास माहात्म्य और व्यास नदी में हजारों दीप प्रज्वलित करवाता श्री मांडव्य दीपोत्सव
यह उत्सव हिमाचल प्रदेश की पौराणिक राजधानी का श्री मांडव्य नगरोत्सव है, जो समग्र विकास क्रांति का शुभ संदेश लेकर आ रहा है।
