देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि पंचायत चुनाव के मामले में सरकार हर दिन झूठ बोल रही है और विपक्ष पर गलत आरोप लगा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लिखित में बताने को कहा है कि समय से चुनाव होंगे या नहीं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आरक्षण रोस्टर तय नहीं कर पाई है, जो न्यायालय के आदेशानुसार चुनावी प्रक्रिया के शुरू होने के 90 पहले करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत का पुनर्सीमांकन करवाने के नाम पर फिर से चुनाव टालने का बहाना खोज रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पूछा है कि जल शक्ति विभाग के भवन निर्माण में पाइपों का इस्तेमाल हो रहा है, जो पूरी तरीके से गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि यह सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार है या व्यवस्था परिवर्तन का कोई नया मॉडल?
