हिमाचल मंडी की सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मानहानि मामले में पहुंची बठिंडा अदालत

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को मानहानि मामले में पेशी के लिए बठिंडा की अदालत में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में “एक बड़ी मिसअंडरस्टैंडिंग (गलतफहमी)” हुई है और उन्होंने अपने सपनों में भी ऐसा सोच नहीं सकतीं।

कंगना ने बताया कि जिस ट्वीट को लेकर विवाद हुआ, वह उनका मूल ट्वीट नहीं था, बल्कि किसी वकील की पोस्ट को रीट्वीट (पुनः साझा) किया गया था। उन्होंने कहा कि उस दौरान देश में कई आंदोलन चल रहे थे और उन्होंने केवल एक जनरल ट्वीट किया था।

कंगना ने कहा— “अगर केस को देखें तो इसका मुझसे कोई सीधा लेना-देना नहीं था। जो मिसअंडरस्टैंडिंग हुई, उसके लिए मुझे खेद है।”