*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕बुधवार का दिन भगवान गणेश के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन उनकी पूजा करने से बुध देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे व्यवसाय में सफलता और आय में वृद्धि होती है। ज्योतिष के अनुसार, आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए गणेश जी की पूजा करना लाभकारी होता है।
इस दिन कुछ विशेष उपाय भी किए जाते हैं, जो किस्मत को चमकाने और धन संबंधी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं। यदि आप अपने करियर या व्यवसाय में उन्नति की कामना रखते हैं, तो बुधवार को भगवान गणेश की भक्ति के साथ इन उपायों को अवश्य करें।
⚜️बुधवार के विशेष उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
🚩१. आर्थिक तंगी से मुक्ति:- बुधवार को स्नान के बाद भगवान गणेश की पूजा करें और गन्ने के रस से उनका अभिषेक करें। इससे गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।
🚩२. प्रसन्नता के लिए:- शमी और पान के पत्ते अर्पित करें और इस दौरान •”वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥” मंत्र का जाप करें।
🚩३. वास्तु दोष से छुटकारा:- स्नान के बाद भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करें और उसे उत्तर दिशा में रखें। इससे वास्तु दोष दूर होता है।

🚩४. धन संबंधी समस्याएं:- गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
🚩५. कारोबार में सफलता:- गणेश जी को ११ या २१ दूर्वा अर्पित करें और उनकी स्तुति करें। इससे व्यापार में उन्नति होती है।
🚩६. दान का महत्व:- पूजा के बाद मकई, गेहूं, बाजरा, चावल, हरी सब्जियां और हरे फल का दान करें। इससे बुध देव की कृपा प्राप्त होती है।
🚩७. सुख और सौभाग्य:- गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर गणेश जी का अभिषेक करें। इससे सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
*🚩ऊँ_श्रीगणेशाय_नम:🚩*