हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार महिलाओं से कर रही हे विश्वासघात – डेजी ठाकुर

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डेज़ी ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की सरकार पर महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिमला नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को पाँच वर्ष कर देने का निर्णय लोकतंत्र और महिलाओं के आरक्षण अधिकार पर सीधा हमला है।

डेज़ी ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खु की महिला विरोधी मानसिकता इस बात से भी स्पष्ट होती है कि तीन साल में उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में महिला कोटे से एक भी मंत्री नहीं बनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं को केवल “वोट बैंक” मानती है, “साझेदार” नहीं।


डेजी ठाकुर ने कहा कि रोस्टर के अनुसार इस बार शिमला नगर निगम में महिला मेयर बनना था लेकिन मुख्यमंत्री ने अपने मित्र मेरे को खुश करने के लिए रोस्टर ही बदल डाला उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले से ही महिलाओं को धोका दिया हे सत्ता में आने से पहले महिलाओ को 1500 रुपए महीना देने का झूठा वादा करके महिलाओ को ठगा
भाजपा महिला मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगा और कांग्रेस सरकार से मांग करेगा कि महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों और आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए।