देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत बेला के गांव डिम्टी से संबंध रखने वाले दिनेश ठाकुर बॉक्सिंग खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पंजाब रेजिमेंट में अपनी पहचान बनाई है। वह वर्तमान में शिलाई में एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बतौर स्पोर्ट्स शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। इन दिनों सिविल अस्पताल शिलाई में काउंसलर के रूप में समाज सेवा कर रहे हैं अपनी व्यस्त दिनचर्या के बाद भी दिनेश ठाकुर की खेलों के प्रति लग्न वो युवाओं को निःशुल्क कोचिंग देने का जज्बा एक बड़ी प्रेरणा हे

दिनेश ठाकुर के पिता स्व.एडवोकेट चंदन ठाकुर व माता गुरदेई गृहणी थी माता-पिता का निधन हो चुका है इसके बावजूद उन्होंने संघर्ष कर अपनी मंजिल हासिल की है। इनके छोटे भाई दिग्विजय ठाकुर शिलाई में अधिवक्ता हैं
एशियन मास्टर एथेलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 आगामी 5 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक जवाहर लाल स्टेडियम चेन्नई में आयोजित की जा रही है जिसमें दिनेश ठाकुर 200 मीटर और 400 मीटर रेस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मास्टर एथेलेटिक्स फेडरेशन के सचिव भीष्म चौहान ने यह जानकारी प्रदान की