मुख्यमंत्री सुखबिंदर सुक्खू दिल्ली में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की करेंगे मांग

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में वे जीएसटी के लागू होने से राज्य को हो रहे नुकसान, प्राकृतिक आपदा की क्षति और राज्य की लोन लिमिट बढ़ाने की मांग करेंगे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को भी केंद्र से जारी करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य को इस साल राजस्व घाटा अनुदान भी सबसे कम मिल रहा है, इसलिए वे इस मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे।

दिल्ली दौरे के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू मंडी जिला के दौरे पर जाएंगे, जहां वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे और राहत पैकेज की घोषणा करेंगे। वे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें वे राज्य के वित्तीय हितों को लेकर चर्चा करेंगे