जिला मंडी शहर मुख्यालय के स्कोर कमांद- कटौला सड़क निर्माण किया जाना नितान्त आवश्यक है- राजीव शर्मन।

Share this post

   *देवभूमि न्यूज 24.इन*    

जिला मंडी शहर मुख्यालय पौराणिक श्री मांडव्य नगर जनपद छोटी काशी नामकरण से विश्व विख्यात है। यह विभिन्न सैंकड़ों गांवों को जोड़ने वाला आधुनिक सर्वांगीण क्रान्ति का नया श्री मांडव्य नगर बन चुका है। शहर में बढ़ती यातायात भगदड़ के चलते मंडी शहर में वैकल्पिक लिंक रोड, फ्लाई ओवर ब्रिज की जोरदार मांग उठाई गई है। इसमें सबसे पुराने माता शाकम्भरी देवी-स्कोर रोड को कमांद तक पंद्रह किलोमीटर सड़क निर्माण का मसला आज भी सुलझाया नहीं जा सका है। यह स्कोर-कमांद सड़क आगे चलकर प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल श्री पराशर झील का वैकल्पिक मार्ग भी पर्यटकों को लाभान्वित करवाने वाला सिद्ध हो सकता है। व्यास नदी और ऊहल नदी से सटे इस 15 किलोमीटर सड़क निर्माण को साकार करवाने से एक बहुत बड़ी समग्र क्रान्ति का सूत्रपात निश्चित है।

स्कोर-कमांद मार्ग भारी बरसाती मौसम में एक बहुत बड़ा सर्व सुलभ सम्पर्क मार्ग बनकर सभी समस्याओं का निराकरण करवाने में एक बहुत बड़ा मील पत्थर साबित होना प्रासंगिक है।
अत: हिमाचल प्रदेश सरकार और केन्द्रीय सरकार को मंडी शहर मुख्यालय के स्कोर-कमांद मार्ग 15 किलोमीटर के निर्माण की जिला मंडी शहर मुख्यालय के पुराणी मंडी-भ्यूली-स्कोर को शीघ्रातिशीघ्र जनहित में युद्ध स्तर पर निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जानी चाहिए। अगर पंद्रह किलोमीटर स्कोर-कमांद मार्ग का निर्माण करवाया जाता है तो यह जिला कुल्लू के लिए बारह मासी खुला वैकल्पिक मार्ग बनकर हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाला सिद्ध हो सकता है। यही नहीं स्कोर-कमांद सड़क परियोजना से यातायात की समस्याओं का भी निराकरण होने वाला है।