*देवभूमि न्यूज 24.इन*
⭕समय का प्रभाव अत्यधिक होता है। यह हमेशा एक समान नहीं चलता। समय की शक्ति इतनी होती है कि यह किसी को राजा बना सकती है और किसी को रंक।
जब किसी व्यक्ति का बुरा समय होता है, तो चारों ओर निराशा का माहौल होता है। कहा जाता है कि जब हमारी जिंदगी में अच्छे या बुरे समय का आगमन होता है, तो हमें कुछ संकेत मिलते हैं, लेकिन हम अक्सर इन्हें समझ नहीं पाते।
शास्त्रों के अनुसार, जब किसी व्यक्ति का अच्छा समय आने वाला होता है, तो उसे पहले से कुछ संकेत मिलते हैं। इसी तरह, बुरे समय के लिए भी अलग संकेत होते हैं। यदि व्यक्ति इन संकेतों पर ध्यान दे, तो वह जान सकता है कि उसका समय अच्छा या बुरा है। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में जो अच्छे समय के आगमन से पहले मिलते हैं।
⚜️1. गौ माता
卐卐卐卐卐卐卐卐卐
यदि आपके घर के दरवाजे पर गाय आकर रंभाती है, तो यह एक शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके घर में सुख और समृद्धि आने वाली है। ऐसे में गाय को रोटी खिलाना चाहिए।
⚜️2. रास्ते में बंदर दिखे तो
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप कहीं जा रहे हैं और दाईं ओर बंदर, कुत्ता या सांप नजर आता है, तो यह शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपके पास धन आने वाला है। यदि सुबह उठते ही पूजा के नारियल के दर्शन होते हैं, तो यह लक्ष्मी जी की कृपा का संकेत है।

⚜️3. बालकनी में गौरैया आकर बैठे तो
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
यदि गौरैया आपके घर के आंगन या बालकनी में आकर बैठती है और चहचहाती है, तो यह संकेत है कि आपकी परेशानियां दूर होने वाली हैं और आपका भविष्य खुशियों से भरा होगा।
⚜️4. घोड़े की नाल मिलना
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
यदि आप चलते-फिरते घोड़े की नाल पाते हैं, तो यह बहुत शुभ माना जाता है। शनिवार को छोड़कर किसी भी दिन घोड़े की नाल मिलना आपके लिए भाग्यशाली है।
⚜️5. तितलियां
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
रंग-बिरंगी तितलियां भी शुभता का प्रतीक मानी जाती हैं। यदि आपको अचानक तितलियां दिखाई देती हैं, तो यह संकेत है कि आपके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है।
⚜️6. आक का पौधा उगना
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
यदि आपके घर के सामने आक का पौधा उगता है, तो यह शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि आपका अच्छा समय जल्द ही आने वाला है।
⚜️7. हाथ में जल से भरा पात्र दिख जाए तो
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
यदि आप घर से बाहर निकलते समय किसी के हाथ में जल से भरा पात्र देखते हैं, तो यह एक शुभ संकेत है। इसे संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
*🚩हरिऊँ🚩*