गुरुवार को भूलकर भी न करें ये गलती, बस विष्णु पूजा के साथ कर लें हल्दी के ये उपाय-डॉ दीपक दुबे

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। इस दिन अगर श्रद्धापूर्वक हल्दी से जुड़े कुछ खास उपाय किए जाएं तो आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और धनलाभ के योग बनते हैं।

⚜️ज्योतिष के अनुसार, हल्दी को बेहद शुभ माना गया है।
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप गुरुवार को विष्णुजी की पूजा के साथ हल्दी के कुछ छोटे-छोटे उपाय कर लें, तो लक्ष्मीनारायण की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और धन का प्रवाह बना रहता है। इन उपायों को करने का सबसे बड़ा मंत्र श्रद्धा और विश्वास ही है। विश्वास बनाए रखने से शुभ फल जरूर मिलता है।

⚜️गुरुवार का महत्व और हल्दी का संबंध
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है और पीला रंग सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। हल्दी भी पीले रंग की होती है, इसलिए इसे गुरुवार से खासतौर पर जोड़ा जाता है। मान्यता है कि इस दिन हल्दी के उपाय करने से विष्णुजी और लक्ष्मीजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन-समृद्धि आती है।

⚜️तिजोरी में रखें हल्दी की गांठ
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आप धन की कमी से परेशान हैं, तो गुरुवार को भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें हल्दी की गांठ अर्पित करें। पूजा के बाद वही हल्दी की गांठ घर की तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रख दें। यह उपाय धन की तंगी को दूर करता है और आर्थिक स्थिरता लाता है। माना जाता है कि इससे घर में हमेशा लक्ष्मी का वास बना रहता है।

⚜️तुलसी पर हल्दी जल करें अर्पित
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
गुरुवार की सुबह स्नान कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। फिर एक लोटे जल में हल्दी मिलाकर तुलसी के पौधे पर चढ़ाएं। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी और विष्णुजी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी में लक्ष्मी का वास होता है और हल्दी विष्णुजी को प्रिय होती है, इसलिए यह उपाय बेहद प्रभावशाली माना गया है। इससे घर में समृद्धि और शांति आती है।

⚜️हल्दी और चावल की पोटली
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है या आर्थिक बाधाएं आ रही हैं, तो गुरुवार को पूजा के समय थोड़े से चावल लेकर उन्हें हल्दी से पीला करें। फिर एक पीले या लाल कपड़े में बांधकर पोटली बना लें। यह पोटली मंदिर में रखकर शाम की पूजा के बाद अपने पर्स में रख लें। इस उपाय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है और पैसों का प्रवाह बढ़ता है।

⚜️कौड़ी और हल्दी का उपाय
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
धन लाभ के लिए गुरुवार को 7 या 11 पीली कौड़ियों और हल्दी की गांठ को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजा के बाद इन दोनों को लाल या पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन की आवक बढ़ती है, करियर में तरक्की मिलती है और कारोबार में भी लाभ के योग बनते हैं।

           *🚩हरिऊँ🚩*