घर का ईशान कोण? इस दिशा में इन 5 चीजों को रखने से मिलता है खूब लाभ

Share this post

  *देवभूमि न्यूज 24.इन*

⭕वास्तु के नियमों को पढ़ते हुए आपने एक शब्द कई बार सुना होगा और वो है- ईशान कोण। कई लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर ये ईशान कोण क्या है। बता दें कि वास्तु के नियमों के अनुसार दिशाओं का सही होना बहुत जरूरी है। वहीं ईशान कोण को सबसे पवित्र और शुभ दिशा माना जाता है। आज जानेंगे कि आखिर ईशान कोण क्या है? साथ ही जानेंगे कि आखिर इस जगह पर किन ५ चीजों को रखने से घर का वास्तु भी ठीक होता है और हर कोने में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन भी होता है।

⚜️क्या होता है ईशान कोण?
卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
वास्तु शास्त्र के हिसाब से ईशान कोण का मतलब होता है घर की उत्तर-पूर्व दिशा। घर में उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे पवित्र और शुद्ध माना जाता है। मान्यता है कि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिशा में ही सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में घर की इस दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है। अगर इस दिशा में कुछ चीजों को रखा जाए तो घर की सुख-समृद्धि में हमेशा ही बढ़ोत्तरी होती है। चलिए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

🚩१. पूजा स्थल:- अगर घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में पूजा घर बनवाया जाए तो ये काफी शुभ होता है। पूजा का स्थान हमेशा इसी दिशा में होना चाहिए। गलती से भी दक्षिण की ओर नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर का वास्तु खराब होता है।

🚩२. तुलसी का पौधा:- तुलसी के पौधे को काफी शुभ माना जाता है। इसकी पूजा भी जाती है। वहीं नियमित रूप से इस पौधे में जल डालने से जिंदगी की सारी बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। इस पौधे को अगर ईशान कोण में रखा जाए तो कई लाभ मिल सकते हैं।

🚩३. पानी का कलश:- अगर किसी तीज-त्योहार के दौरान आप कलश की स्थापना करते हैं तो इसे भी ईशान कोण में ही रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से पूजा सफल हो जाती है और सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।

🚩४. शंख:- पूजा घर में ईशान कोण की ओर ही शंख को भी रखना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से जिस घर में नियमित रूप से पूजा के दौरान शंख बजता है, वहां नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं आ सकती है। शंख के बजने से अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा है तो वो तुरंत दूर हो जाती है।

🚩५. भगवान कुबेर की मूर्ति:- घर के ईशान कोण पर भगवान कुबेर की मूर्ति या फिर तस्वीर रखनी चाहिए। ऐसा करने से कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है और भगवान कुबेर का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। अगर घर के ईशान कोण में इन ५ चीजों को रख दिया जाए तो घर के सारे वास्तु दोष भी खत्म हो जाते हैं। साथ ही घर के सभी सदस्यों की जिंदगी में सारी चीजें वापस अपने रास्ते पर आने लगती हैं।

        *🚩हरिऊँ🚩*