सिरमौर जिला के अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुका के लिए सरकार अपने अधिकारियों से मंगवा रही है भीख – विनय कुमार

Share this post

*देवभूमि न्यूज 24.इन*

हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने आरोप लगाया है कि सुक्खू सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणूका जी के आयोजन के लिए अधिकारियों से भीख मंगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब किसी अंतरराष्ट्रीय मेले के आयोजन के लिए पंचायत स्तर तक लोगों से सरकार द्वारा भगवान के नाम पर दान मांगा जा रहा है।


विनय गुप्ता ने बताया कि रेणुका मेले के आयोजन के लिए सिरमौर के पंचायत अधिकारी द्वारा जिले के खंड विकास अधिकारियों को पत्र लिखा गया है कि मेले के आयोजन के लिए पंचायतों से दान राशि एकत्रित की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का यह नया जरिया ढूंढ लिया है।
विनय गुप्ता ने कहा कि रेणुका मेला कमेटी द्वारा मेला मैदान में प्लाटों की बिक्री से ही 68 लाख से अधिक की धनराशि एकत्रित की गई है, लेकिन इतना पैसा इकट्ठा होने के बावजूद सरकार ने पंचायत स्तर तक भीख मांग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का नया रास्ता ढूंढा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे माँ रेणुका और भगवान परशुराम से जुड़ी आस्था को भी ठेस पहुंची है।