महिला कब्बड्डी विश्वकप में हिमाचल की सात खिलाड़ी भारतीय टीम का बन सकती है हिस्सा

Share this post

देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर
सिरमौर

हिमाचल प्रदेश की सात बेटियां बांग्लादेश के ढाका में होने वाले महिला कबड्डी विश्वकप में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकती हैं। इन खिलाड़ियों को फाइनल कोचिंग कैंप के लिए गुजरात के गांधीनगर बुलाया गया है, जहां 12 नवंबर को टीम का चयन होगा।

इन सात खिलाड़ियों में पुष्पा, ज्योति, चंपा और भावना धर्मशाला स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास करती हैं, जबकि साक्षी शर्मा, निधि शर्मा और रितू नेगी अन्य राज्यों और बोर्डों से खेलती हैं।

भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की कबड्डी कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा ठाकुर ने कहा कि ढाका में होने वाले कबड्डी विश्वकप के लिए गांधीनगर में फाइनल कोचिंग कैंप में प्रदेश की सात खिलाड़ी भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि टीम में पांच से छह खिलाड़ियों का चयन निश्चित है