देवभूमि न्यूज नेटवर्क
राजीव शर्मन,ब्यूरो
ऊना, हिमाचल प्रदेश
आज दिनांक 30-10-2025, दिन वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्वार में, प्रधानाचार्य श्री राजेश पटियाल जी के निर्देशन व राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी श्री कुश भरमौता प्रवक्ता भौतिक विज्ञान व सह प्रभारी श्रीमती अनीता वर्मा प्रवक्ता राजनीति शास्त्र के नेतृत्व में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिवर का विधिवत तरीके से समापन हुआ। इस समापन समारोह अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व अध्यक्ष तलवार वाजी संघ,हिमाचल प्रदेश ,श्री शादी लाल गोस्वामी महंत धौलीधार (चरण गंगा) ने ,मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सविता कुमारी ,स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष निरंजन सिंह, अतुल ठाकुर महासचिव तलवार वाजी संघ, हिमाचल प्रदेश,पत्रकार अविनाश चौहान व विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यातिथि ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें सादगी और सच्चाई के मार्ग पर चलना है और अगर हमें सूर्य की तरह चमकना है तो सूर्य की तरह तपना पड़ेगा ।विद्यार्थियों ने विद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर सामाजिक समाजस्य, समायोजन ,भक्ति भाव,आपसी सहयोग से खाना बनाना,शारीरिक व्यायामों का महत्व, विद्यार्थियों के जीवन में खेलों की महता, अनुशासन में रहना व अन्य छोटी-छोटी गतिविधियों को बड़ी सूक्ष्मता व लग्न के साथ सीखा । और साथ-साथ में स्वयं का मूल्यांकन भी किया और शिवरों का विद्यार्थियों के जीवन में महत्व के बारे में जाना।