संपादक के नाम पत्र

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

विषय: हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू आईपीएस विभाग सब डिवीजन बजौरा की गैरजिम्मेदारी के खिलाफ अपील

प्रिय संपादक,

हम आपके माध्यम से हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू आईपीएस विभाग सब डिवीजन बजौरा की गैरजिम्मेदारी के बारे में बताना चाहते हैं। हमारे ब्लॉक में भारी बारिश के बाद पानी की लाइन खराब हो गई है, लेकिन 3 महीने का समय हो चुका है और अब तक पानी नहीं पहुंच पाया है।

विभाग के पास मजदूर भी नहीं है, जिससे स्थानीय लोग और बरतनदार लोग स्वयं काम कर रहे हैं। यह बहुत ही दुखद है कि विभाग और सरकार अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रहे हैं।

हम समस्त समाज सेवा संस्थान जिला कुल्लू से अपील करते हैं कि वे इस मुद्दे पर ध्यान दें और हिमाचल प्रदेश सरकार को अपनी जिम्मेदारी को समझने के लिए मजबूर करें।

हमारे ब्लॉक के लोगों को पीने का पानी चाहिए, और हमें अपने विभाग से यह मांग करनी होगी कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें और हमारे ब्लॉक के विकास के लिए काम करें।

समस्त समाज सेवा संस्थान जिला कुल्लू
आपका हितेषी,
डीणे राम
संपर्क नंबर: 9817 025773