देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर-नाहन
सिरमौर,हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश एनसीसी कंपनी, नाहन की कमांड शिलाई क्षेत्र के लेफ्टिनेंट कर्नल जगत सिंह चौहान ने संभाली उन्होंने यह पदभार कर्नल राजीव शर्मा से ग्रहण किया, जो अपने अगले महत्वपूर्ण कार्यभार हेतु जोधपुर प्रस्थान कर रहे हैं। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों का कंपनी मुख्यालय में गरिमामय स्वागत किया गया।
पदभार ग्रहण करते हुए कर्नल जगत सिंह चौहान ने कहा कि एनसीसी केवल परेड या प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का सशक्त मंच है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि वे कंपनी के कैडेटों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि एनसीसी प्रशिक्षण से प्राप्त गुण उनके भविष्य के जीवन में उत्कृष्टता का आधार बनें।
उन्होंने यह भी कहा कि देश की सेवा का संकल्प कैडेटों के मन में और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि वे शिक्षा, खेल, सामाजिक कार्य या रक्षा सेवाओं जैसे किसी भी क्षेत्र में श्रेष्ठता प्राप्त कर सकें।
कंपनी के अधिकारियों और कैडेटों ने कर्नल राजीव शर्मा को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान के लिए धन्यवाद दिया तथा उनकी नवीन नियुक्ति के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।