कांगड़ा के देहरा उप चुनाव के दौरान चुनाव जीतने के लिए महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपए बांटने पर राज्य सरकार को नोटिस

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कांगड़ा जिले के देहरा में हुए उपचुनाव के दौरान महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपये बांटने के आरोपों पर राज्य सरकार और कांगड़ा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक को नोटिस जारी किया है। यह जनहित याचिका भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने दायर की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सरकार ने चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया और महिला मंडलों को पैसे बांटे। अदालत ने सभी प्रतिवादियों से जवाब दाखिल करने को कहा है और मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। याचिका में आचार संहिता के दौरान महिला मंडलों को पैसा बांटने वाले अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने की मांग की गई है