कांगड़ा के देहरा उप चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने लांघी सारी मर्यादा

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में सिर्फ और सिर्फ झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में परिवार और मित्रों का भला किया है और प्रदेश का विकास करने की उनकी कोई नीयत नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने देहरा उपचुनाव में वोटों की डकैती के लिए सारी सीमाएं लांघ दी और संविधान की धज्जियां उड़ा दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने 3 साल का कार्यकाल अड़ंगेबाजी, जिद और ताले बाजी में निकाल दिया है और यह सरकार कर और कर्ज की सरकार बनकर रह गई है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहिए।