केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा देशभर के 1466 पुलिस कर्मी केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से होंगे सम्मानित

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 1,466 पुलिस कर्मियों को ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पदक विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के विजेताओं में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 20 जांबाज शामिल हैं, जिन्होंने ‘ऑपरेशन महादेव’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक की विशेषताएं:

चार श्रेणियों में दिया जाएगा पदक: विशेष अभियान, जांच, खुफिया कार्य और फॉरेंसिक विज्ञान
उद्देश्य: पुलिस कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य और मनोबल बढ़ाने में योगदान को मान्यता देना
पदक विजेताओं का चयन: विभिन्न राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय सुरक्षा संगठनों के कर्मियों से किया जाएगा
पदक की घोषणा: हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर की जाएगी

इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 183 पुलिसकर्मियों को भी यह पदक दिया जाएगा, जिनमें ADG विवेकानंद और IG अमरेश मिश्रा शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के आईजीपी विधि कुमार बिरदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीवी संदीप चक्रवर्ती भी पदक विजेताओं में शामिल हैं