हिमाचल में 15 नवंबर से चिट्टे के खिलाफ अभियान,एंटी चिट्टे रैली का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


हिमाचल प्रदेश सरकार ने चिट्टे के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है। 15 नवंबर, 2025 से राज्य में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई शुरू की जाएगी और इसे समूल नष्ट करने के लिए व्यापक और बहुस्तरीय अभियान चलाया जाएगा।
एंटी चिट्टा रैली: 15 नवंबर को शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक एंटी चिट्टा रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।
विशेष सेल: प्रदेश से चिट्टा के समूल नाश के लिए पुलिस विभाग में एक विशेष सेल गठित किया जाएगा।
नशा निवारण समितियां: पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा, जो क्षेत्र में चिट्टा और चिट्टा से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगी और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से साझा करेंगी।


एंटी चिट्टा वालंटियर: महाविद्यालयों में एंटी चिट्टा वालंटियर तैयार किए जाएंगे, जो नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देंगे।
कठोर कार्रवाई: चिट्टा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
इस अभियान के दौरान, सरकार के प्रतिनिधि, पुलिस, विभिन्न विभाग, स्वयंसेवक, विद्यार्थी और अन्य लोग विभिन्न स्तरों पर कार्य करेंगे और नशा निवारण जागरूकता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।