शिलाई में सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने 2 चरस तस्करो से 712 ग्राम चरस पकड़ी

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने शनिवार को शिलाई में नशीले पदार्थों की तस्करी में लगे दो युवकों को दबोच कर आरोपियों के कब्जे से 712 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गांव मिल्ला वाईफ्रकेशन के पास दो युवकों अनिल कुमार पुत्र श्री जातिराम निवासी गांव व डा0 व तह0 शिलाई व आशू वर्मा उर्फ अंकू पुत्र स्व0 श्री संतराम निवासीगण गांव अच्छोटी तह0 शिलाई के कब्जे से 712 ग्राम चरस बरामद की है ।
डीएसपी ने बताया कि आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों का आज अदालत मे पेश किया अदालत ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है