देवभूमि न्यूज 24.इन
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुगाना में 24 लाख से निर्मित कानूनगो व पटवार सर्कल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि इस भवन के निर्माण से क्षेत्र की 11 पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
शिलाई विधान सभा क्षेत्र के हर इलाके का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है।
तथा कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ से अधिक की विकासात्मक योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है।
शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 95% हेल्थ सेंटर में कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की गई है, और 8 डॉक्टर भेजे गए हैं।
इंदौली, पाटनी, नेडा आदि गांव के लिए निर्मित उठाऊं पेयजल योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने वार्ड नंबर 5 में सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख, हरिजन बस्ती दुगाना में सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख की घोषणा की।
