₹2,000 के नोट को लेकर अहम खबर! RBI ने किया हैरानीजनक खुलासा

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2,000 रुपये के नोटों को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इस रिपोर्ट ने कई लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि RBI के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 2,000 वाले नोट अभी भी पूरी तरह से बाजार से गायब नहीं हुए हैं। देश में अब भी ₹5,817 करोड़ के 2,000 रुपये वाले नोट चलन में मौजूद हैं।

RBI के मुताबिक 31 अक्टूबर 2025 तक यह रकम सिर्फ ₹5,817 करोड़ रह गई है। जबकि 19 मई 2023 के दिन देश में 2,000 के नोटों की कुल वैल्यू ₹3.56 लाख करोड़ थी। यानी देखा जाए तो 19 मई 2023 से अब तक 98.37% नोट वापस बैंक में जमा हो चुके हैं। लगभग सभी बड़े नोट सिस्टम से बाहर हो चुके हैं, लेकिन थोड़ी मात्रा आज भी बाजार में घूम रही है।

सबसे अहम बात यह है कि 2,000 रुपये का नोट अभी भी कानूनी रूप से वैध है। अगर कोई इसे देता है या लेता है, तो यह लीगल माना जाएगा। इसको ट्रांजैक्शन में इस्तेमाल करने की इजाज़त है। RBI ने यह भी बताया है कि देश के 19 RBI ऑफिसों में अभी भी इन पुराने नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधा जारी है। यानी जिन लोगों के पास यह नोट बचे हुए हैं, वे चाहें तो उन ऑफिसों में जाकर इसे बदल सकते हैं।