उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बोले: शिलाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना मेरा लक्ष्य

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की मानल पंचायत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोहटा मानल में 20 लाख की लागत से नवनिर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं।
उद्योग मंत्री ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोहटा मानल में निर्मित इन कमरों के माध्यम से 160 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए।
उद्योग मंत्री ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अनेक परिवर्तनकारी पहल की हैं
उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोहटा मानल में दो अतिरिक्त कमरों के लिए 10 लाख, मानल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, एम्बुलेंस रोड गवाली से देमाणा, जुईनल पिपनौर व नेडा के लिए 5 लाख देने की घोषणा की। शिलाई से मानल बस सेवा जारी करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मार्केटिंग कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा,मार्केटिंग कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, एचपीएस आईडीसी के निदेशक रमेश देसाई,पंचायत प्रधान सुनीता शर्मा तथा शिलाई उपमंडल के अधिकारी व पंचायतों के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे