मुख्यमंत्री ने रोहडू की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को विश्व कप जीतने पर एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। रेणुका ठाकुर जिला शिमला के रोहडू से संबंध रखती हैं और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा थीं, जिसने दक्षिण अफ्रीका को हराकर महिला विश्व कप 2025 जीता।
मुख्यमंत्री ने रेणुका ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण से लड़कियों को अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।
इसके अलावा, बीसीसीआई ने भी खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए 51 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का फैसला किया है। आईसीसी ने भी विजेता टीम को लगभग 39.55 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी है