देवभूमि न्यूज नेटवर्क
कार्तिकेय तोमर-नाहन
4 नवम्बर- 2025
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 06 नवम्बर, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे।
यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि लोक निर्माण मंत्री राजगढ़ उप मंडल के देवठी मझगांव में जिला स्तरीय एकादशी मेला में मुख्य अतिथि होंगे।