मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी के नमो घाट पर देव दीपावली पर करेंगे शुभारंभ

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

देव दीपावली के अवसर पर वाराणसी के घाटों पर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर दीप जलाकर देव दीपावली का शुभारंभ करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

  • 56 घाटों पर आरती और दीप प्रज्वलन
  • चेत सिंह घाट पर 3डी प्रोजेक्शन लेजर शो
  • दशाश्वमेध घाट की महाआरती ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित
  • काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा और सजावट
  • सुरक्षा के लिए वाराणसी को नो-फ्लाई जोन घोषित

देव दीपावली की थीम:

  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’
  • ‘नशा उन्मूलन’
  • ‘जाति-पंथ अनेक, हम सनातनी एक’

सजावट और सुरक्षा व्यवस्था:

घाटों पर वॉच टावर और सीसीटीवी कैमरे
गंगा में फ्लोटिंग डिवाइडर से लेन बनाई गई
प्रत्येक पर्यटक के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य
एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, जल पुलिस, चिकित्सक दल और मेडिकल टीमें तैनात

पौराणिक मान्यता:
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था
देवताओं ने काशी के घाटों पर दीप जलाकर हर्ष मनाया था