*देवभूमि न्यूज 24.इन*
नादौन में 25 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत एक्वा पार्क स्थापित किया जाएगा, जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद करेगा। यह पार्क मत्स्य पालन क्षेत्र को एक लाभदायक और टिकाऊ उद्यम के रूप में स्थापित करेगा और युवाओं और किसानों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा
एक्वा पार्क की विशेषताएं:
उच्च-स्तरीय जलीय प्रणालियां, फीड मिल, सजावटी मछली पालन इकाइयां, सार्वजनिक एक्वेरियम, विपणन और इनक्यूबेशन सुविधाएं
आधुनिक हैचरी, नर्सरी, ब्रूड स्टॉक पालन केंद्र, बायोफ्लोक और रीसर्क्युलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस)
उच्च गुणवत्ता वाले मत्स्य आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा
मछली के आहार को तैयार करने और उन्नत मत्स्य पद्धतियों के लिए प्रदर्शन इकाइयां
बेरोजगार युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कहना है कि:
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है और मत्स्य पालन क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।