देवभूमि न्यूज 24.इन
राहुल गांधी ने लोकतंत्र की हो रही हत्या के सबूत अपनी प्रैस कांफ्रेंस में बहुत ही सही तरीके और पूरे संयम और लोकतांत्रिक तरीके से भारतीय आवाम के सामने रखे। उन्होंने कहा कि पूरी पड़ताल के बाद पाया गया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव में 25 लाख कम से कम वोटों का फर्जीवाड़ा किया गया। कांग्रेस केवल 22 हजार वोटों से सरकार बनाने से चूक गए। इससे पता चलता है कि हरियाणा में इतने बड़े स्तर पर भाजपा संघ की सरकार के विरुद्ध माहौल होते हुए भी सत्ता में बैठी भाजपा संघ की सरकार ने चुनाव आयोग की देख रेख में फर्जी वोटों के सहारे चुनाव को प्रभावित किया। उन्होंने बिल्कुल स्पष्ट किया कि हरियाणा की मौजूदा भाजपा संघ की सरकार असंवैधानिक है नाजायज तरीके अपना कर बनी है। उन्होंने एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो को दो बूथों में 22 बार वोटर लिस्ट में अलग अलग नामों पर लगाया गया है जिसे उन्होंने ब्राजीलियन मॉडल का नामकरण किया। इसी प्रकार उन्होंने एक मकान के पत्ते पर 500 तक वोट का जिक्र भी किया। साथ में उत्तर प्रदेश के पंचायत प्रधान और उसके बेटे का वोट भी हरियाणा में होने का सबूत दिया और उनका कहना है कि इस तरह गुजरात इत्यादि प्रदेशों के लोगों के भी वोट हरियाणा में बनाए गए हैं। इससे सिद्ध हुआ कि पिछले 10 सालों से भाजपा संघ इस तरीके से धांधली कर छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और अभी हरियाणा महाराष्ट्र में भी धांधली से प्रदेश सरकारें बनाई हैं। अभी बिहार में भी SIR के नाम पर बड़े स्तर पर वोट की हेरा फेरी की आशंका है।
इससे अब सिद्ध हो गया है कि भाजपा संघ एक षड्यंत्र के तहत देश के लोकतंत्र को ध्वस्त करने का कुकृतिय कर रहे हैं। राहुल गांधी ने देश के आवाम विशेषकर युवाओं जिन्हें वे जेन जी के नाम से संबोधित कर रहे हैं से आवाहन किया कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आएं।
हम भी सभी जागरूक लोगों से आवाहन करते हैं कि अब समय आ गया है कि पूरे देश के जन मानस तक भाजपा संघ के घिनौने षड्यंत्र को पहुंचाया जाए और भाजपा संघ की यहां भी इस तरह सरकारें बनी हैं उन्हें हटाने के लिए शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए कमर कसें। केंद्र की सरकार भी अनैतिक है इन्हें भी हटाए जाने की मुहिम तेज करनी है। सुप्रीम कोर्ट और प्रदेशों की हाई कोर्ट से निवेदन है कि वे इसका संज्ञान ले कर शीघ्र कार्रवाई अमल में लाई जाए।
जय हिंद जय लोकतंत्र जय संविधान
डॉ अशोक कुमार सोमल
स्वराज सत्याग्रही व पर्यावरण एवं लोकतंत्र प्रेमी
लोकतांत्रिक राष्ट्रनिर्माण अभियान