*देवभूमि न्यूज 24.इन*
जिला ऊना की तहसील उपमंडल मुख्यालय अम्ब से हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी का समय दोपहर 1-35 बजे निर्धारित किया गया है। यह रेलगाड़ी हरिद्वार रात्रि 9 बजे पहुंचाती है। इसी तरह इस की वापसी हरिद्वार से अम्ब के लिए प्रातःकालीन 4 बजे समय सारणीबद्ध किया गया है। इसका तमाम इलाका वासियों ने शीघ्रातिशीघ्र प्रभाव से जनहित में समय परिवर्तन की जोरदार मांग रेलवे अथॉरिटी से उठाई है। स्थानीय आम जनता-जनार्दन समेत सभी सनातन धर्मियों को रात्रिकालीन 9 बजे हरिद्वार पहुंचना व वहां से प्रातःकालीन सुबह 4 बजे वापसी कदापि रास व सर्व सुलभ नहीं आ रही है।
लोगों ने इस समय सारणीबद्ध पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि सूर्योदय से सूर्यास्त तक गंगा स्नान की मर्यादित परम्परा रही है। रात्रिकालीन 9 बजे हरिद्वार पहुंच कर स्नान नहीं किया सकता। इसी तरह हरिद्वार से प्रातःकालीन 4 बजे रेलगाड़ी की वापसी का भी न्यायोचित नहीं है। लोगों का कहना है कि इस हरिद्वार की रेलगाड़ी की सुविधा हासिल करने के लिए तीसरे दिन घर वापसी का कोई तार्किक औचित्य नहीं है। स्थानीय अम्ब इलाका वासियों नितिन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार,गोपाल कृष्ण, विद्याभूषण, रविन्द्र कुमार,महेश कुमार,नरेन्द्र शर्मा, कुलदीप कुमार, गुरदेव सिंह बिट्टू, हिमांशु डोगरा,जीत सिंह, जोगिन्दर सिंह,सतीश कुमार व मनजीत सिंह ने आम जनमानस की इच्छाओं के अनुरूप तत्काल प्रभाव से अम्ब- हरिद्वार व हरिद्वार-अम्ब आने जाने वाली रेलगाड़ी का समय अम्ब से हरिद्वार के लिए प्रातःकालीन व हरिद्वार से अम्ब के लिए सर्व सम्मत और सर्व सुलभ करवाने की जोरदार मांग रेलवे अथॉरिटी से निर्धारित करने की गुहार लगाई है।
इस बारे स्थानीय समाज सेवी, एनजीओ व अम्बिकानगर-अम्ब साहित्य परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मन ने आम जनता-जनार्दन की इस रेलगाड़ी समय सारणीबद्ध समय को तत्काल प्रभाव से परिवर्तित करने की जिला प्रशासन, माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,माननीय सांसद हमीरपुर लोकसभा श्री अनुराग ठाकुर जी से आग्रह किया है कि अम्ब-हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी के समय में जनहित में तत्काल परिवर्तन करा आम जनता-जनार्दन को राहत प्रदान करवाई जानी चाहिए।
राजीव शर्मन ने अम्ब से हरिद्वार जाने वाली रेलगाड़ी में सुविधाजनक अतिरिक्त रेल डिब्बों को भी रेलयात्रियों की सुविधा हेतु जोड़े जाने की भी मांग की है।
अत: अम्ब-हरिद्वार व हरिद्वार से अम्ब आने वाली रेलगाड़ी की समय सारणी यथोचित सारणीबद्ध करा हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रातःकालीन व वापसी सांयकालीन /रात्रिकालीन समय सारणी की रेलगाड़ी उपलब्ध करवाने की नितान्त आवश्यकता है।