शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

  1. बिहार चुनाव: पहले चरण में 53.77% मतदान
    बिहार के पहले चरण में 121 सीटों पर तीन बजे तक 53.77% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा बेगूसराय में 59.82% जबकि, सबसे कम पटना में 48.69% मतदान हुआ है।
  2. PM मोदी का RJD पर हमला
    PM मोदी ने भागलपुर में कहा, “RJD वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं। इनकी पाठशाला में घ से घोटाला और प से परिवारवाद की ट्रेनिंग होती है।”
  3. अमित शाह का दावा
    अमित शाह ने कहा, “14 तारीख को 11 बजे तक लालू एंड कंपनी का सूपड़ा साफ होगा।”
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की भारतीय टीम से मुलाकात
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय टीम से मुलाकात की। उन्होंने बुधवार को PM मोदी से भी मुलाकात की थी।
  5. वंदे मातरम स्मरणोत्सव
    PM मोदी शुक्रवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के एक साल तक चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
  6. कर्नाटक सरकार को झटका
    कर्नाटक सरकार को संघ की गतिविधियों पर रोक के फैसले पर स्टे के खिलाफ याचिका खारिज हो गई है।
  7. मुंबई में मोनोरेल ट्रेन हादसा
    मुंबई में मोनोरेल ट्रेन डिरेल होकर हवा में लटकी, 3 कर्मचारी घायल हुए।
  8. भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 168 का टारगेट दिया है। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए।
  9. जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी
    जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी हुई है, तापमान माइनस में है।
  10. बैंक-लोन फ्रॉड मामला
    अनिल अंबानी को ED ने समन भेजा है, 14 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।