देवभूमि न्यूज 24.इन
भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन,जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिला गंगा समिति मेरठ के तत्वधान में यथार्थ के सारथी सामाजिक संस्था के सहयोग से “गंगा उत्सव 2025” के अंतर्गत आज दी गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल में “गंगा स्वच्छता संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बच्चों को गंगा व अन्य नदियों की स्वच्छता व संरक्षण के बारे में बताया गया ।सम्मानित अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर मेरठ व अध्यक्ष राष्ट्रीय कला रंग भारती श्री अनिरुद्ध गोयल जी गौरवमई उपस्थिति रही जिन्होंने बच्चों से संवाद के माध्यम से गंगा का इतिहास व इससे संबंधित जागरूकता के बारे में सवाल जवाब कर बच्चों को उपहार वितरण किए । उपहार में जिला गंगा समिति मेरठ की और से नमामि गंगे टी शर्ट और कैप्स दिए गए ।स्कूल की डायरेक्टर वर्तिका सेठी जी ने अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया साथ ही गंगा स्वच्छता के विषय में अपने विचार भी रखें। यथार्थ के सारथी संस्था के अध्यक्ष श्रीमती जूही त्यागी ने सभी बच्चों को गंगा स्वच्छता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में जिला गंगा समिति द्वारा नदियों एवं अन्य जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार के लिए प्रयास किए जा रहे है जिसमें सभी युवाओं, विद्यार्थी का सहयोग आवश्यक है। इसके साथ ही गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई साथ ही इस शपथ को आत्मसार कर अन्य लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध भी किया। व स्कूल के अध्यक्ष श्री कमलजीत सिंह जी वह समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं वैष्णव का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।