भाजपा-राष्ट्रीय सेवक संघ के कार्यालयों में कभी नहीं गाया गया बंदे मातरम् – मल्लिकार्जुन खरगे

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये संगठन कभी वंदे मातरम् नहीं गाते, बल्कि ‘नमस्ते सदा वत्सले’ गाते हैं, जो राष्ट्र का नहीं, बल्कि उनके संगठनों का महिमामंडन करने वाला गीत है एक पोस्ट में उन्होंने साझा किया कि यह एक बेहद विडंबना पूर्ण हे कि जो लोग आरएसएस – बीजेपी आज राष्ट्रवाद के स्वंभू संरक्षण होने का दावा करते हैं वो अपनी शाखाओं या कार्यालयों में कभी बंदेमातरम या हमारा राष्ट्रीय गान जन गण मन नहीं गाए हैं इसके बजाय वह नमस्ते सदा वत्सले गाते रहते है जो राष्ट्र का नहीं बल्कि उनके संगठनों के महिमामंडन करने वाला गीत है
खरगे ने कहा कि कांग्रेस वंदे मातरम् का गौरवशाली ध्वजवाहक रही है और इस गीत ने भारत की सामूहिक आत्मा को जागृत किया है। उन्होंने बीजेपी और आरएसएस पर आरोप लगाया कि ये संगठन राष्ट्रीय आंदोलन में भारतीयों के विरुद्ध अंग्रेजों का साथ दिया और भारत के संविधान का दुरुपयोग किया।