जयराम ठाकुर ने की मोदी सरकार की तारीफ, कहा- बिना गारंटी के दिया मातृशक्ति को सम्मान

Share this post

देवभूमि न्यूज 24.इन

हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुजानपुर में आयोजित महिला सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने बिना कोई गारंटी दिए मातृशक्ति को सम्मान दिया है और उनके सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है और दर्जनों योजनाओं से मातृशक्ति का सशक्तिकरण किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने देने की गारंटी दी थी, लेकिन एक पैसा नहीं दिया।

जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने मित्रों के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।