जिला ऊना का स्वर्ग श्री छोटा हरिद्वार पौराणिक रियासतकालीन कुटलैहड़- बंगाणा -राजीव शर्मन

Share this post

अम्बिकानगर-अम्ब कॉलोनी रेलवे-स्टेशन क्रासिंग ब्रिज अम्ब तहसील अम्ब-177203 जिला ऊना-हिमाचल प्रदेश

 *देवभूमि न्यूज 24.इन*

जिला ऊना का स्वर्ग श्री छोटा हरिद्वार पौराणिक रियासतकालीन कुटलैहड़-बंगाणा।
मानव निर्मित श्री गोविन्द सागर झील का विहंगम दृश्य रम्य स्थल बंगाणा।।
हिमाचल प्रदेश का नैसर्गिक सौंदर्य जिला ऊना का बंगाणा। दुर्गम पहाड़ियों की ओट में बसा , मनभावन बंगाणा।जिला ऊना की विकासोन्मुखी तहसील का सुखद नामकरण बंगाणा।।
कांगड़ा-हमीरपुर,ऊना का प्रवेश प्रहरी द्वार बंगाणा। आधुनिक पर्यटन विकास क्रान्ति का पर्याय बंगाणा।। मनमोहक घाटियों ,किलों व गोविन्द सागर झील की पहचान बना बंगाणा।शिवालिक धौलाधार की तराई का अद्वितीय भाग बंगाणा।।प्राचीन ऐतिहासिक धार्मिक-सांस्कृतिक गाथाओं,सोलहसिंगी धार,नैसर्गिक सौंदर्य का नजारा बंगाणा।
पांडवकालीन मंदिर धरोहर -संस्कृति को संजोये बंगाणा।। धार्मिक , सांस्कृतिक आदान-प्रदान ,संचार का गढ़,पीपलू मेला बंगाणा। भूमंडल पर नैसर्गिक सौन्दर्य बिखेरता बंगाणा।। मंदली-रायपुर-गोविंदसागर झील आकर्षण बंगाणा। मंदली पुल निर्माण से सुसज्जित होने वाला बंगाणा।। ग्रामीण परिवेश सड़क विस्तारीकरण करवाता बंगाणा। सड़कों-पुलों से मानवीय जीवन सुगम बनवाता बंगाणा।।
पांडवकालीन, धौम्य ऋषि,ध्यूंसर महादेवन तपोभूमि,बंगाणा।
श्री सदाशिव ट्राली परियोजना साकार करवाने की ओर बंगाणा।।
विकासोन्मुखी औद्योगिक क्रान्ति की इंतजार में बंगाणा। चहुंमुखी सर्वांगीण विकास के लिए तैयार बंगाणा।। आधुनिक- समग्रता में रसा-बसा बंगाणा। मंत्रमुग्ध आकर्षण प्रकृति का पर्याय बंगाणा।। सर्वत्र खुशहाली का संचार करवाता बंगाणा। नये शहरों की अग्रिम पंक्ति में है बंगाणा।। पोराणिक इतिहास धर्म संस्कृति का सतत पोषक बंगाणा। कुटलैहड़ की आन,बान,शान बंगाणा।। खूूबसूरत वादियां,पर्यटकों की सैरगाह बंगाणा। वन-सम्पदा,स्वास्थ्य वर्द्धक स्थल बंगाणा।। वर्तमान में विकास-रथ पर सवार बंगाणा। साहित्योत्सव की राजधानी बना बंगाणा।।
एक नये आधुनिक नगर ,उद्योगीकरण, पर्यटन रोजगारोन्मुखी कायाकल्प का सूत्रपात बनेगा बंगाणा। श्री बाबा गरीबनाथ,सतलुज नदी का अडिग गवाक्ष, धरती पर स्वर्गिक
धर्म-संस्कृति आदान-प्रदान और जिला ऊना का श्री छोटा हरिद्वार महातीर्थ बंगाणा।।
हिमाचल के मानचित्र पर सरसब्ज विकास-रथ पर बंगाणा। ऊना-हमीरपुर रेलवे लाईन का नया जंक्शन बनने को तैयार है,बंगाणा।।