देवभूमि न्यूज 24.इन
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के पास सोमवार शाम 6.52 पर हुए कार ब्लास्ट के 24 घंटे बीत चुके हैं। अब तक 12 लोगों की मौत हुई। 20 से ज्यादा घायलों का इलाज जारी है। मरने वालों में 2 महिलाएं भी हैं। अब तक दो शवों की पहचान हो पाई है। बाकी की पहचान DNA टेस्ट से होगी।
मंगलवार शाम तक ब्लास्ट वाली जगह से फोरेंसिक टीम ने 42 सबूत जुटाए। इनमें उस i20 कार (जिसमें ब्लास्ट हुआ) उसके पार्ट्स के टायर, चेसिस, सीएनजी सिलेंडर, बोनट के पार्ट्स समेत दूसरे हिस्से शामिल हैं। बुधवार से इन सबूतों की जांच शुरू होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धमाके से पहले 3 घंट तक कार सवाल डॉ. मोहम्मद उमर नबी मेट्रो की पार्किंग में बैठा रहा था। पार्किंग CCTV से इसका खुलासा हुआ है। हालांकि अब कार ब्लास्ट की जांच अब NIA को सौंपी गई है