हिमाचल पंचायत चुनाव:नवंबर माह के अंत में जारी होगा शेड्यूल

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का शेड्यूल इस महीने के अंत में जारी होने की संभावना है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा उपायुक्तों को अपनी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं
चुनाव वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर कराए जाने की संभावना है।
जिन जिलों में आपदा के कारण सड़कें खराब हैं, वहां चुनाव को आगे खिसकाया जा सकता है।
प्रदेश सरकार वार्डों के पुनर्गठन की तैयारियों में जुटी है, जिसमें समय लग सकता है।
हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल जनवरी 2026 में पूरा होने जा रहा है।
सरकार ने दावा किया है कि चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं और वार्डों के पुनर्सीमांकन का काम लगभग पूरा हो चुका है।
प्रदेश में नई पंचायतें नहीं बनेंगी और वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या 3,577 है।
पंचायतीराज चुनाव में नया रोस्टर लगाया जाना है या रोटेशन के आधार पर रोस्टर लागू किया जाए, इस पर निर्णय लिया जाना है