देवभूमि न्यूज 24.इन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि पार्टी पांच गुटों में बंट चुकी है, जिससे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में हैं। सुक्खू ने कहा कि भाजपा के ये गुट हैं – अनुराग गुट, नड्डा गुट, जयराम गुट, बिका हुआ गुट और ध्वाला गुट। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हिमाचल में लोकतंत्र खरीदने की कोशिश की, लेकिन जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस फिर से सत्ता में आई है
सुक्खू ने कहा कि भाजपा के गुटबाजी के कारण नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में हैं और इसी वजह से वे बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर हिमाचल के हितों की अनदेखी करने और वोट चोरी करने का भी आरोप लगाया
मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर भी बात की, जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन में सुधार, बेची गई संपदा को वापस लाना, और शराब ठेकों से अधिक राजस्व कमाना। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का मॉडल बेहतर है और इसका परिणाम एक साल में 600 करोड़ की कमाई के रूप में दिख रहा है, जबकि पिछली भाजपा सरकार के समय चार साल में सिर्फ 400 करोड़ की कमाई हुई थी।