✍️देवभूमि न्यूज 24.इन
⭕कार्तिक मास के बाद मार्गशीर्ष माह का आरंभ हो जाता है। हिंदू धर्म में इस महीने को भी बेहद ही पवित्र माना जाता है। इस महीने को अगहन मास भी कहा जाता है। मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण की भक्ति का विशेष महत्व है-
सनातन धर्म में हर महीने का अपना एक विशेष महत्व होता है। वहीं माह किसी न किसी देव-देवता को समर्पित होता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं मार्गशीर्ष माह के बारे में, इस महीने को अगहन मास भी कहा जाता है। मान्यता है कि यह महीने भगवान कृष्ण को अति प्रिय है। इस महीने की शुरुआत 6 नवंबर से हो गयी है और समापन 4 दिसंबर को हो रहा है। इस महीने में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण और मां लक्ष्मी की पूजा करने का बड़ा महत्व है। साथ ही ये महीना पितरों की शांति और मोक्ष प्राप्ति के लिए भी खास माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं मार्गशीर्ष माह से जुड़े जरूरी नियम और इस महीने क्या करें और क्या नहीं…
⚜️मार्गशीर्ष महीने में न करें ये गलतियां
1- मार्गशीर्ष महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए। वहीं इस महीने ठंडा या बासी भोजन करने से बचना चाहिए।
2- वहीं मार्गशीर्ष के महीने में तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
3- शास्त्रों के अनुसार इस महीने निंदा और बुराई से बचना चाहिए।
4- साथ ही इस महीने में जीरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं मेथी और धनिया का प्रयोग अच्छा माना गया है।
⚜️मार्गशीर्ष माह 2025 में क्या करें
1- मार्गशीर्ष महीने में भगवान कृष्ण की पूजा करना शुभफलदायी मानी गई है। इसलिए इस दिन आप लड्डू गोपाल की सेवा कर सकते हैं। इसके साथ ही इस महीने में विष्णुसहस्त्रनाम और भगवद गीता का पाठ करना भी शुभ माना गया है।
2- इस महीने में पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद ही शुभ माना गया है। ऐसा करने से मोक्ष प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
3- साथ ही इस महीने में तुलसी के पौधे में नियमित रूप से सुबह और शाम घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसे करने से घर में सकारात्मकता वास बना रहता है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
4- साथ ही शाम के समय एक दीपक अपने घर के मुख्य द्वार पर भी जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगों में प्रेम का भाव बना रहता है। साथ ही संपन्नता आती है। स माह जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल और खाना दान करें। गाय, कुत्तों, कौवों और चींटियों को खाना खिलाना भी फलदायी माना जाता है।
5- इस महीने गरीबों और जरुरतमंदों को अन्न वस्त्र, गुड़, कंबल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन में वृद्धि के योग बनते हैं।
🚩#हरिऊँ🚩
✍️ज्यो:शैलेन्द्र सिंगला पलवल हरियाणा mo no/WhatsApp no9992776726
नारायण सेवा ज्योतिष संस्थान