पशमी में अरुण मेमोरियल द्वितीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्यातिथि रहे कुलदीप राणा

Share this post


देवभूमि न्यूज 24.इन


शिलाई उपमंडल की ग्राम पंचायत ग्वाली के गांव पश्मी के होनहार युवा खिलाड़ी अरुण चौहान की पुण्यतिथि पर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया जिसमें बिंदोली ने प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी और 31000 पर कब्जा किया तथा हिंदूजा ब्रदर्स पश्मी ने ट्रॉफी व 15000 का नगद पुरस्कार प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्वाली पंचायत के आगामी उप प्रधान पद के दावेदार खजान सिंह चौहान ने किया उन्होंने आयोजक कमेटी को अपनी ऐच्छिक निधि से ₹21000 व महासु महाराज मंदिर कमेटी पशमी को ₹21000 व महिला मंडल पश्मी को ₹2100 नगद भेंट किए
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के अतिथि स्थानीय पंचायत के आगामी उप प्रधान पद के दावेदार बीरबल सिंह चौहान व जिला सिरमौर एनएसयूआई के उपाध्यक्ष विवेक तोमर रहे उन्होंने सामूहिक रूप से आयोजक कमेटी को 22500 व महासु महाराज मंदिर कमेटी पश्मी को 22500 तथा महिला मंडल को 5100 नगद भेंट किए
सेमी फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि ग्राम घासन के नीता राम ठेकेदार ने आयोजक कमेटी को 51000 रुपए मंदिर कमेटी को 101000 रुपए व महिला मंडल पश्मी को 5100 नगद भेंट किए
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि

हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कुलदीप राणा रहे इस अवसर पर कुलदीप राणा व उनके साथ आए अतिथियों का क्लब पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया
कुलदीप राणा ने अपने संबोधन में नवयुवक मंडल पश्मी व आयोजकों का स्वागत सत्कार के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि कब्बड्डी खेल के लिए आपका प्रयास सराहनीय है इससे युवाओं को कब्बड्डी खेल में रुचि बढ़ेगी और ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते रहेंगे उन्होंने पश्मी ग्राम निवासियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी
इस अवसर पर उनके साथ आए प्रो कबड्डी लीग के ऑफिशियल अतर सिंगटा व यू मुंबा टीम के मुख्य खिलाड़ी अनिल जस्टा, कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव ग्यार सिंह नेगी,
क्लब के प्रधान दिनेश वजीर व
मुख्य सलाहकार पृथ्वी सिंह,प्रदीप चौहान, क्लब के अन्य पदाधिकारीगण,कबड्डी खिलाड़ी व ग्रामीण मौजूद रहे